अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया? 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? आइये जानते हैं 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नारी को सम्मान देना है।

पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1975 में मनाया गया था जब इसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा मान्यता दी गई थी 

महिला दिवस मनाने की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की करीब 15 हजार से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था और पुरुषों के बराबर अधिकार की मांग की थी।

संस्कृत में एक श्लोक है। ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता: अर्थात जहा नारी को सम्मान मिलता है। उस घर में सुख सम्रद्धि आती है और जहा अपमान और अत्याचार होता है। उस घर का सर्वनाश हो जाता है।

पूरे विश्व में भारत की संस्कृति नारी के सम्मान के लिए जानी जाती है। मगर उसी देश में नारी जाति बहुत बुरी स्थति में है जो बहुत गंभीर समस्या है।

आज नारी वर्ग पुरुष से आगे है जो हर दिशा में देश का नाम रोशन कर रही है। भारत में कई महिलाओ ने ऐसे कार्य किये जिसने भारत के गौरव को बढ़ाया है। मेरा नारी जाति को प्रणाम ।