स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये नियम - Best Help Hindi
स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये नियम :
सेहतमंद बने रहने के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण नियम के बारे में बताया जा रहे हैं जिसे अपनाने के लिए आयुर्वेद और विज्ञान भी कहता है।
1-
रोज सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को निकालने और पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
2-
सुबह नाश्ते में कुछ खाने के बाद ही आपको चाय पीनी चाहिए, नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
3-
कब्ज से पीड़ित लोगों को शाम के समय पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है।
4-
दांतों की अच्छी देखभाल के लिए रात को सोने से पहले दांत साफ करें और उसके बाद एक गिलास पानी पीकर ही सोएं।
5-
खाना खाने के दौरान कभी भी पानी ना पिएं। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और आप भरपेट खाना भी नहीं खा सकते हैं। खाना खाने के हमेशा आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
6-
रात में सोते समय अपने आसपास मोबाइल फोन ना रखें। इसमें कनेक्ट होने वाली रेडियो एक्टिव किरणें आपके दिमाग को सोते समय नुकसान पहुंचा सकती हैं।
8-
Thanks
for
Your
Time.
Take Care
8-
फोन से बात करते वक्त कॉल का जवाब हमेशा बाएं कान से दें। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, बाएं कान से फोन का जवाब देने के कारण फ्रीक्वेंसी बेहतरीन रहती है और रेडियो एक्टिव किरणों का प्रभाव भी बहुत कम हो जाता है।