रोमांटिक जोड़ियों के बारे में तो हमने कुछ ज्यादा ही  पढ़ा, सुना और देखा है । लेकिन आज हम आपको कुछ जानी मानी ऐतिहासिक "ब्रोमांटिक" जोड़ियों के बारे बताते है। और हाँ, याद रखियेगा ये जोड़ियां जय-वीरू की तरह फ़िल्मी नहीं बल्कि सच्ची दोस्ती की सच्ची जोड़ियां है।

मान्यता है कि कृष्ण के राजा बनने के बाद जब सुदामा पहली बार उनसे मिलने द्वारका पहुंचे तो कृष्ण अपनी सभा छोड़कर नंगे पैरो दौड़ते हुए उनका स्वागत करने पहुंचे।   "क्या छुपाते हो, मेरे लिए भाभी माँ ने कुछ भेजा है, मुझे दो" और पोटली में से अनाज की फाँकियां भर के खाने लगे।

कृष्ण-सुदामा की जोड़ी

बीरबल का असली नाम महेश दास भट्ट था और वे एक संगीतकार, कवि और अच्छे वक्ता होने के कारण अलग अलग राज्यों के दरबार से उनको आमंत्रण थे। और समय के साथ-साथ  महेशदास ने अकबर के नौरत्न मंडल में भी जगह बना ली। एक बार एक युद्ध में अपनी युद्धकला से अकबर को जीत दिलाई बस उसके बाद अकबर ने महेशदास को नाम दिया "वीरवर" जो आगे चलकर बीरबल के नाम से जाने-जाने लगे ।

अकबर-बीरबल की जोड़ी

साथ में प्रैक्टिस, साथ में स्कूल, साथ में आना-जाना और खाना-पीना। इन दोनो की दोस्ती तगड़ी  तो थी ही लेकिन इनकी क्रिकेट की जोड़ी भी कमाल की थी। "हेर्रिस शील्ड" ट्रॉफी के दौरान इन दोनों के बनाये गए 664 रनों के पहाड़ को आज भी हिमालय की तरह से देखा जाता है। दोनों में वैसे तो कोई दूरी नहीं थी लेकिन दोनों ने अलग अलग रास्ते चुने और दूरियां थोड़ी बढ़ गयी। 

सचिन-विनोद काम्बली

यह दोनों न केवल अच्छे खिलाड़ी है बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी है। इन दोनो का देश तो एक है ही साथ में इनका कोच और फिटनेस ट्रेनर भी एक ही है। दोनों एक दूसरे का दिल से सम्मान और इज्जत करते है। टेनिस की दुनिया में और भी महान दोस्ती के किस्से हैं लेकिन मुझे ये जोड़ी ज्यादा पसंद आयी।

रोजर फेडरर और स्टेन वावरिंका

यह जोड़ी भी दोस्ती की एक मिसाल है किन्तु सम्मान को प्राप्त न कर सकी।  कर्ण एक महान योद्धा, एक संवेदनशील इंसान था।  उसके दिल में गरीबो के लिए प्रेम और दया का भाव थाI  सूर्य पुत्र होने के बावजूद एक दुर्योधन की दोस्ती ने उसे इतिहास में एक नायक की जगह खलनायक बना दिया। लेकिन फिर भी दोनों ने मित्रता अंत समय तक  निभाई।

दुर्योधन और कर्ण

आपको कौन सी जोड़ी सबसे ज्यादा अच्छी लगी या कोई और भी जोड़ी हो जो आपको अच्छी लगती है और इस लिस्ट में नहीं है  तो कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

Thanks