समय का सदुपयोग पर  600-700 शब्दों में  निबंध, भाषण । 600-700 Words Essay speech on Good use of Time in Hindi

समय का सदुपयोग पर  600-700 शब्दों में  निबंध, भाषण – 600-700 Words Essay speech on Good use of Time in Hindi

समय का सदुपयोग से जुड़े छोटे निबंध जैसे समय का सदुपयोग पर  600-700 शब्दों में  निबंध,भाषण  स्कूल में कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, और 12 में  पूछे जाते है। इसलिए आज हम  600-700 Words Essay speech on Good use of Time in Hindi के बारे में बात करेंगे ।

600-700 Words Essay Speech on Good use of Time in Hindi for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12

स्वस्थ मस्तिष्क वाले हर व्यक्ति में उन्नति की इच्छा होती है। जिसमें उन्नति की आकांक्षा न हो, उसे एक प्रकार से मृत ही समझना चाहिए। दुर्बल बलवान बनना चाहता है, भिखारी धनवान बनना चाहता है और मूर्ख विद्वान बनना चाहता है। मानव जीवन में उन्नति के अनेक साधन हैं। सभी साधनों के मूल में है- समय का सदुपयोग। एक क्षण का दुरुपयोग जीवन का दुरुपयोग है। इतिहास साक्षी है, जिसने समय का सदुपयोग किया, वह सफलता की चोटी पर जा बैठा। महात्मा गांधी, नेपोलियन, अरस्तु, ईश्वरचंद विद्यासागर, रामानुजम, मैडम क्यूरी आदि महान लोगों की जीवनी इसका उदाहरण है।

कहा भी गया है-समय का चूका विद्यार्थी, बरसात का चूका किसान और डाल से चूका बंदर कहीं का नहीं रहता। इस ग्रामीण लोकोक्ति से भी समय की महत्ता सिद्ध होती है। जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है, समय उसका सम्मान करता है और जो समय को नष्ट करता है, समय भी उसे नष्ट कर देता है। इसी भाव को विश्वप्रसिद्ध नाटककार शेक्सपियर ने अपने एक नाटक के एक पात्र सम्राट लियर से बड़ी पीड़ा के साथ कहलवाया है, “उफ! पहले मैंने समय को नष्ट किया, अब समय मुझे नष्ट कर रहा है।”

एक बार किसी व्यक्ति ने गांधी जी से प्रश्न किया, “महात्मा जी, आपकी सफलता का राज क्या है ?’

गांधी जी ने मुस्कराते हुए अपनी कमर में लटकी घड़ी की ओर इशारा किया-यानी समय की पाबंदी। गांधी जी ने एक-एक मिनट का बड़ी सावधानी एवं बुद्धिमानी से उपयोग किया था। फलतः वे विश्ववंद्य बन गए। पांच मिनट के समय को महत्व न दिए जाने के कारण आस्टियन को नेपोलियन से हारना पड़ा। नेपोलियन ने एक-एक क्षण का सदुपयोग कर अपने शौर्य से यह सिद्ध कर दिया कि उसके शब्दकोश में ‘असंभव’ शब्द के लिए कोई स्थान नहीं है।

इस संबंध में कछुए और खरगोश के बीच दौड़ प्रतियोगिता की कथा उद्धृत करना प्रासंगिक है। मंथरगामी कछुए ने प्रतियोगिता के लिये निर्धारित समय के एक-एक क्षण का आलस्य त्याग करयोग कयासे विजय मिली। दूसरी ओर तीव्रगामी खरगोश ने उपलब्ध समय को आराम में किया, जिससे उसे पराजय मिली। इस प्रकार एक-एक क्षण के दुपयोग विजय का सेहरा सिर पर बंधता है और एक-एक क्षण की चूक से मुंह पराजय की कालिख लगती है। कार्य की सफलता कुशलता से ज्यादा तत्परता पर निर्भर करती है। किसी ने ठीक ही लिखा है

Time is Precious, Time is Money. Work done in Time, is sweet Honey.

तात्पर्य यह है कि समय बहुमूल्य है, समय ही धन है। समय पर संपन्न कार्य ही फलदायी होता है। इसके ठीक विपरीत आलस्य और कार्य टालने की प्रवृत्ति-दोनों समय के दुश्मन हैं। सभी सुधी जनों को इनसे सावधान रहना चाहिए, क्योंकि समय और ज्वार किसी की प्रतीक्षा नहीं करते।

समय का सदुपयोग हो, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित जीवन जीना चाहिए। प्रत्येक दिन का एक लघुकालीन लक्ष्य निर्धारित कर समय रहते इसे प्राप्त कर लेना चाहिए। छात्र प्रतिदिन की अपनी पढ़ाई समाप्त नहीं कर पाते, उन्हें परीक्षा के समय पाठ्यक्रम पहाड़ जैसा प्रतीत होता है। तब वे परीक्षा में सफलता के लिए गलत हथकंडे अपनाते हैं। इन गलत कार्यों से भी उन्हें असफलता ही हाथ लगती है और समाज के सामने उनका सिर नीचा होता है। ऐसे में वे पछताते हैं, लेकिन पछताने से क्या लाभ? इसीलिए कहा गया है

का वर्षा जब कृषि सुखाने। समय बीत पुनि का पछताने ॥

अतः प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक क्षण सदुपयोग करके किशोरावस्था में विद्यार्जन, युवावस्था में धनार्जन तथा प्रौढ़ावस्था में ज्ञानार्जन करना चाहिए, अन्यथा वृद्धावस्था में हर कौर के साथ अपमान का विष पीना पड़ता है।

600-700 Words Essay speech on Good use of Time

समय पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार- Best Quotes On Time in Hindi

वही व्यक्ति अपने जीवन के एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है जो कीमत नही जनता हो!

चार्ल्स डार्विन

इंतज़ार मत करो। समय कभी भी सही नही होगा! –

मार्क ट्वेन

प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है!-

अज्ञात

समय महान चिकित्सक है!-

अज्ञात

बीते समय के लिए मत रोइए , वो चला गया , और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्यूंकि वो अभी आया ही नहीं है , वर्तमान में जियो , इसे सुन्दर बनाओ !-

गौतम बुद्ध

भविष्य के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वो एक-एक दिन कर के आता है! –

अब्राहम लिंकन

समय मुफ्त में मिलता है, परंतु यह अनमोल है। आप इसे अपना नही सकते, लेकिन आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आप इसे रख नही सकते, पर आप इसे खर्च कर सकते हैं। एक बार आपने इसे खो दिया, तो वापस कभी इसे पा नही पाएंगे!-

हार्वे मैके

वक्त जब सजा सुनाता है तो, ना किसी जज की जरूरत होती है और ना किसी वकील की!-

अज्ञात

मुझे घड़ी पर शासन करना है, उससे शासित नहीं होना है#-

गोल्डा मेएर

मैंने ज़िन्दगी के लिए कुछ समय निकाल लिया!-

जेम्स एल. ब्रूक्स

बुरी खबर है की समय उड़ रहा है, लेकिन अच्छी खबर भी है की तुम इसके पायलट हो! –

माइकेल अल्थ्सुलर

# दो स्थानों के बीच की अधिकतम दूरी समय होती है! –

टेनेसी विलियम्स

समय की परीक्षा कठिन जरूर होती है, लेकिन परिणाम आपके हाथों में होता है!-

अज्ञात

समय आपके जीवन का एक सिक्का हैI आपके पास बस यही एक सिक्का है और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है# सावधान रहो नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगेI-

कार्ल सैंडबर्ग

समय किसी की प्रतीक्षा नही करता!

अज्ञात

जब अपनों का साथ हो तो, बुरे से बुरा वक्त भी जल्दी कट जाता है!-

अज्ञात

समय वह स्कूल है जिसमे हम सीखते हैं, समय वो आग है जिसमे हम जलते हैं!-

डेलमोर स्वार्त्ज़

व्यक्ति समय की महत्व को पूरी तहर तब समझता है, उसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है!-

P.W लिचफिल्ड

अपना समय क्रोध, पछतावा, चिंता तथा ईर्ष्या में मत ज़ाया करें। दुखी रहने के लिए ज़िन्दगी बहुत छोटी है!- रॉय टी. बेनेट

आपका समय, हर पल घटता रहता है!- अज्ञात

मेरे विचार से, अपने जीवन में कुछ शांत समय बीताना बहुत आवश्यक है!- मरिएल हेमिंग्वे

जो लोग मौज-मस्ती के लिए समय नहीं निकाल पाते वो देर-सबेर बीमारी के लिए समय निकाल लेते हैं!- जॉन वानामैकर

समय के साथ जिंदगी के नए चरण पर चले जाना चाहिए , एक ही चीज़ पर अटके नहीं रहना चाहिए , मतलब सदा गतिमान रहो!- अज्ञात

समय वो है जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं, पर जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते हैं!- विल्लियम पेन

इंतजार मत करो , जितना तुम सोचते हो समय उससे कहीं ज्यादा तेजी से बीतता जा रहा है!- अज्ञात

एक अच्छा रवैया एक अच्छे दिन का निर्माण करता है, और एक अच्छा दिन एक अच्छे महीने का , और एक अच्छा महीना एक अच्छे साल का, और एक अच्छा साल एक अच्छे जीवन का निर्माण करता है!- अज्ञात

कुछ यादें ऐसी होती हैं, जिन्हें समय नही मिटा सकता, इस अभाव को पूरी उम्र में भी भुलाया नही जा सकता, बस लोग उसे सहन करना सीख लेते हैं!- कैसान्द्रा क्लार

ऐसा नही है कि हमारे पास ज़िन्दगी जीने के लिए बहुत कम समय होता है, परंतु उसमे से अधिकांश का हम व्यर्थ में दुरुपयोग कर देते हैं!- सेनेका

अच्छा समय अच्छी यादें लाता है और बुरा समय अच्छी सीख!- अज्ञात

हमें दिन याद नहीं रहता लेकिन अच्छे बुरे लम्हे हमेशा याद रहते हैं!- अज्ञात

अतीत चला गया उसके लिए अपना समय खराब मत करिये। भविष्य के सपने मत देखिये वो कभी नहीं आएगा, केवल वर्तमान आपके पास है- वर्तमान में जियो!- अज्ञात

कार्य करने के लिए कोई भी समय सही समय नही होता, खुद को तैयार करने से पहले अपनी चाल चलें और सब कुछ अपने आप ही अपने उचित स्थान पर आ जाएगा!- ए. टी. जी. डब्लू

समय एक दिशा में बढ़ता है, यादें दूसरी तरफ!- विल्लियम गिब्सन

समय, जिसके दांत सब कुछ चबा जाते हैं, वो सत्य के सामने शक्तिहीन है!- थोमस हक्सले

व्यस्त रहना महत्वपूर्ण नही है, क्योकि चीटियाँ भी व्यस्त रहती है, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त है!- हेनरी डेविड

जब आपके पास इस चीज को सही से करने का समय नहीं है तो इसे ख़त्म करने का समय कब होगा! – जॉन वूडेन

मुझे यह लगता है कि समय सभी चीजों को परिपक्व कर देता है, समय के साथ सभी चीजें उजागर हो जाती हैं, समय सत्य का प्रणेता है!- फ़्रन्किओस राबेलैस

यदि आप एक समय में दो कार्य कर रहे है, तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नही कर रहे है!- सायरस

ये जानिए की जो समय आपको मिला है उसे कैसे जिए!- डारियो फ़ो

सिर्फ एक ही चीज़ है जो हमारे समय से अधिक कीमती है, वह यह कि हम इसे किस पर खर्च कर रहे हैं!- लियो क्रिस्टोफर

सझदार व्यक्ति खुद सीख जाता है, नासमझ व्यक्ति को समय सिखा देता है!- अज्ञात

वह जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान बर्बाद नहीं करना चाहिए!- रोजर बार्ब्सन

लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं जबकि धीरे-धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है!- डीओंन बौसीकाउल्ट

जब तक आप अपना मूल्य नहीं समझेंगे तब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे। जब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे आप उसका कुछ नहीं करेंगे!- एम्.स्कोट पेक

दो सबसे महान योद्धा धैर्य और समय हैं!- लियो टॉलस्टॉय

ज़िन्दगी बहुत छोटी है। उस पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके लिए सबसे अधिक मायने रखता है। समय के साथ साथ आपको अपनी प्राथमिकताएं बदलनी चाहिए!- रॉय टी. बेनेट

एक मिनट देर करने से अच्छा है, कि समय से तीन घण्टे पूर्व कार्य कर लिया जाए!- विलियम शेक्सपियर

समय अनमोल है। यह सुनिश्चित करें कि आपका समय सही लोगों के साथ ही व्यतीत हो!- अज्ञात

समय फिसलता है, इसे एक बार ढीला करने पर, इसकी डोर हाथ से हमेशा के लिए फिसलती चली जाती है!- एंथोनी डोरर

समय एक निर्मित वस्तु के समान है। यह कहना कि ‘मेरे पास समय नही है’, यह कहने के समान है कि ‘मैं उक्त कार्य करना नही चाहता!- अज्ञात

हर उस मिनट में जिसमे आप क्रोधित होते हो, आप अपनी खुशियों के सेकंड गंवा देते हो!- अज्ञात

पैसा बर्बाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा लेकिन समय बर्बाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं!- माइकल लीबोईफ

जब संदेह में हों तो तब और समय लें!- जॉन जिमरमैन

आप विलम्ब कर सकते हैं पर समय नहीं करेगा!- बेंजामिन फ्रैंकलिन

आप मिनट का ध्यान रखे, घंटा अपना ध्यान खुद रख लेगा!- लार्ड चेस्टरफिल्ड

सफलता और असफलता के बिच के सबसे बड़ी बिभाजन रेखा को इन पांच शब्दों में सजाया जा सकता है, “मेरे पास समय नही है”!- फिल्ड

ज़िन्दगी मील के पत्थरों से नही बनती बल्कि यह छोटे बड़े सभी पलों से मिलकर बनती है!- रोज़ केनेडी

सामान्य आदमी समय को काटने के बारे सोचते है और महान आदमी सोचते है इसका उपयोग कैसे करे?- फ्रेंकलिन

कई बार ऐसा लगता है कि अपनी घडी को वापस पलट दूँ, और उससे सारे बुरे और दुःख भरे पल अलग निकाल दूँ, पर फिर मुझे ऐसा महसूस होता है कि अगर मैंने ऐसा किया तो सारे खुशियों के पल भी मेरे जीवन से मिट जाएंगे !- निकोलस स्पार्क्स

हमे अपना समय हमेशा बुद्धि के साथ उपयोग करना चाहिए और हमेशा ये याद रखना चाहिए, सही कार्य करने के लिए समय हमेशा ही उचित होता है!- नेल्सन मंडेला

आपके अंदर का व्यस्त इंसान जीवन में समय की कमी से भली भांति परिचित है। और उसे पता है कि बीता हुआ कल आज की याद है और आने वाला कल आज के ख्वाब की तरह है!- काहलिल गिब्रन

लोग कहते हैं कि वक़्त सारे घाव भर देता है, पर ये बात वो इस संदर्भ में कहते हैं कि उस दुःख का स्त्रोत निश्चित होता है!- कैसान्द्रा क्लेयर

कल क्या होगा ये किसी को नहीं पता, जिंदगी एक सफर है, जिसमें किसी भी चीज़ की कोई गारंटी नहीं है!- अज्ञात

इंसान को शान के साथ काम करने के लिए लंबे समय तक सपने देखने चाहिए, और ये सपने अक्सर अँधेरे में पलते हैं!- जीन जेनेट

मुझे नकारात्मकता अच्छी लगती थी। इस खाली ड्रामा में फंसने के लिए जीवन बहुत बड़ा है और समय बहुत कम है!-

अज्ञात

असल बात समय को खर्च करना नही है, परंतु इसका उचित उपयोग करना है!-

स्टीफन आर. कर्वी

जो लोग अपने समय का सबसे अधिक दुरूपयोग करते हैं, वही लोग अक्सर समय न होने की शिकायत किया करते हैं!-

जीन डी ला ब्रुयेरे

कठिन समय में समझदार व्यक्ति हल खोजता है, और कायर व्यक्ति बहाना बनाता है!-

अज्ञात

अपना वक्त किसी को देने से पहले दो बार सोचे, क्योंकि उसका हिसाब आपको ही देना होगा!-

अज्ञात

जो चीज़ वास्तव में हमारे पास है, वह है समय, क्योंकि जिसके पास कुछ भी नही होता, उसके पास समय होता है!-

बाल्टसर ग्रेसियन

रेत के कणों की तरह ही समय फिसलता चला जाता है और फिर कभी वापस नही मिलता!-

रोबिन शर्मा

समय दोस्ती से कभी दूर नही कर सकता और न ही अलगाव से दोस्ती कम होती है!-

टेनेसी विलियम्स

सफल व्यक्ति अपने समय का उपयोग बुद्धिमत्ता पूर्वक करते हैं, वे साधारण लोगों की तरह अपने समय को बेमतलब के कार्यों में खर्च नही करते हैं!-

ए. टी. जी. डब्लू

तुम्हारे पास समय बहुत कम है,किसी दूसरे का जीवन जीने में इसे बर्बाद न करें!-

अज्ञात

भले ही हमारा समय अच्छा हो या बुरा हो, हमारे पास यही एकमात्र समय होता है!-

आर्ट बुचवाल्ड

यदि आप बहुत अधिक समय तक एक चीज़ के बारे में सोचते रहेंगे, तो आप कभी भी उसे पूरा नही कर पाएंगे!-

ब्रूस ली

FAQ

समय क्या है सरल परिभाषा?

समय  एक भौतिक राशि है। जब समय बीतता है, तब घटनाएँ घटित होती हैं तथा चलबिंदु स्थानांतरित होते हैं। इसलिए दो लगातार घटनाओं के होने अथवा किसी गतिशील बिंदु के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने के अंतराल को समय कहते हैं।

टाइम क्या है in Hindi?

“जब समय बीतता है, तो घटनाये घटित होती है, और जब घटना लगातार घटती चली जाती है, तो उसके बीच होने वाले अंतराल को समय कहते है.” समय मापने के मापन को घड़ी भी कहते हैI

यह भी पढ़ें :-

परोपकार पर  600-700 शब्दों में  निबंध, भाषण

स्वास्थ्य का महत्व पर  600-700 शब्दों में  निबंध, भाषण

Tips for Healthy Body – स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये नियम

द कश्मीर फाइल्स बनी शीर्ष रैंक वाली फिल्म

मै आशा करती हूँ कि  समय का सदुपयोग पर लिखा यह निबंध ( समय का सदुपयोग पर  600-700 शब्दों में  निबंध,भाषण । 600-700 Words Essay speech on Good use of Time in Hindi) आपको पसंद आया होगा I साथ ही साथ आप यह निबंध/लेख अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा (Share) करेंगें I

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की  नई ऑफिशियल वेबसाईट है : cbse.nic.in. इस वेबसाईट की मदद से आप सीबीएसई बोर्ड की अपडेट पा सकते हैं जैसे परिक्षाओं के रिजल्ट, सिलेबस,  नोटिफिकेशन, बुक्स आदि देख सकते है. यह बोर्ड एग्जाम का केंद्रीय बोर्ड है.

संघ लोक सेवा आयोग का एग्जाम कैलेंडर {Exam Calendar Of -UNION PUBLIC COMMISSION (UPSC) लिंक/Link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *