200-300 Words Essay speech on Lal Kila

लाल किला पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण । 200-300 Words Essay speech on Lal Kila in Hindi

लाल किला पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Lal Kila in Hindi

लाल किला से जुड़े छोटे निबंध जैसे लाल किलापर  200 – 300 शब्दों में  निबंध,भाषण  स्कूल में कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,और 12 में  पूछे जाते है। इसलिए आज हम  200-300 Words Essay speech on Lal Kila in Hindi के बारे में बात करेंगे ।

200-300 Words Essay, speech on Lal Kila in Hindi for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12

लाल किला भारत में पुरानी दिल्ली में स्थित है। ‘रेड फोर्ट’ (Red Fort) या लाल किला का निर्माण मुगल शासक शाहजहां द्वारा कराया गया था। इसके चारों और लगभग 30 मीटर ऊंची पत्थर की दीवार है। यमुना नदी के दाहिने किनारे पर इसका निर्माण किया गया।

लाल किला की नींव का पत्थर वर्ष 1639 में स्थापित किया गया था तथा इसका निर्माण पूर्ण होने में लगभग 9 वर्ष का समय लगा। लाल किला उन तमाम स्मारकों में से एक है, जो दिल्ली की शोभा बढ़ाते हैं और इस महानगरी की पहचान हैं।

लाल किला के निर्माण में लाल पत्थर एवं संगमरमर का प्रयोग हुआ है। इसे मूल रूप से ‘किला-इ-मुबारक’ के नाम से जाना जाता है। उक्त किले के निर्माण के पश्चात् इसमें अनेक बार विकास कार्य किया जा चुका है।

लालकिला दिल्ली शहर का सर्वाधिक प्रख्यात पर्यटन स्थल है, जो लाखों पर्यटकों को प्रतिवर्ष आकर्षित करता है। एक समय था जब 300 लोग इस इमारत समूह में रहा करते थे, परंतु 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हो गया और कई रिहायशी महल नष्ट कर दिए गए। इसे ब्रिटिश सेना का मुख्यालय भी बनाया गया था।

सन् 1947 में भारत के स्वतंत्र होने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इस किले के प्राचीर से की थी। तब से प्रत्येक वर्ष भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को देश की जनता को इसी प्राचीर से संबोधित करते आए हैं।

यह वह स्थल है, जिसने भारतीय इतिहास के कई खुलते-बंद होते पन्नों को अपनी खुली आंखों से देखा है। मुगल शासन की कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है यह किला। इसमें बनाया गया संग्रहालय इतिहास के गुम हो चुके पन्नों की जानकारी ही नहीं देता, उसे खुली आंखों से देखने का भी अवसर प्रदान करता है।

200-300 Words Essay speech on Lal Kila
200-300 Words Essay speech on Lal Kila

FAQ

लाल किला का पुराना नाम क्या है?

लाल किले का पुराना नाम ‘किला-ए-मुबारक’ है I

लाल किले का राजा कौन था?

लालकिले को शाहजहाँ ने 1639 AD में बनवायाI

लाल किला किसने बनवाया था कब बना था?

लाल किले का निर्माण पाचवें मुग़ल सम्राट शाहजहां ने 17वीं शताब्दी (1639-1648) में कराया था।

लाल किला में कितने गेट हैं?

लाल किले के दो प्रवेश द्वार हैं एक दिल्ली गेट और लाहौर गेट, दिल्ली गेट का इस्तेमाल जनता के लिए किले के प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

लाल किला बनाने में कितना समय लगा?

लाल बलुआ पत्थर से 10 वर्षों में इस किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

लाल किला यमुना नदी के किनारे क्यों बनाया गया होगा?

मुगल शासन के समय इस किले किला-ए-मुबारक कहा जाता था। यह किला यमुना नदी के किनारे स्थित है। इसे बाहरी हमलों से बचाने के लिए इसके चारों ओर एक विशाल दीवार बनाई गई थी।

लाल किले के मुख्य द्वार को क्या कहते हैं?

किले के मुख्य दो प्रवेश द्वार हैं- लाहौर गेट और दिल्ली गेट।

लाल किला को इंग्लिश में क्या बोलते है?

लाल किला को इंग्लिश में Red Fort बोलते हैI

लाल किला कितने एकड़ में बना है?

लाल बलुआ पत्थर से बना लाल किला 250 एकड़ में फैला है।

लाल किला किस पत्थर से बना है?

लाल किला लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया हैI

यह भी पढ़ें :-

स्वास्थ्य ही धन है पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Health is Wealth in Hindi
हिमालय पर्वत पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Himalaya Parvat in Hindi
स्वर्ण मंदिर पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Swarna Mandir in Hindi
हवा महल पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Hawa Mahal in Hindi

मै आशा करती हूँ कि  लाल किला पर लिखा यह निबंध ( लाल किला पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध,भाषण । 200-300 Words Essay speech on Lal Kila in Hindi ) आपको पसंद आया होगा I साथ ही साथ आप यह निबंध/लेख अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा ( Share) करेंगें I

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की  नई ऑफिशियल वेबसाईट है : cbse.nic.in. इस वेबसाईट की मदद से आप सीबीएसई बोर्ड की अपडेट पा सकते हैं जैसे परिक्षाओं के रिजल्ट, सिलेबस,  नोटिफिकेशन, बुक्स आदि देख सकते है. यह बोर्ड एग्जाम का केंद्रीय बोर्ड है.

संघ लोक सेवा आयोग का एग्जाम कैलेंडर {Exam Calendar Of -UNION PUBLIC COMMISSION (UPSC) लिंक/Link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *