200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise

व्यायाम का महत्व पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण । 200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise in Hindi

व्यायाम का महत्व पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise in Hindi

व्यायाम का महत्व से जुड़े छोटे निबंध जैसे व्यायाम का महत्व पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध,भाषण  स्कूल में कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,और 12 में  पूछे जाते है। इसलिए आज हम  200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise in Hindi के बारे में बात करेंगे ।

200-300 Words Essay, speech on Importance of Exercise in Hindi for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12

किसी विद्वान ने सच ही कहा है कि धन गया, तो कुछ नहीं गया, यदि स्वास्थ्य गया तो सब कुछ गया, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। अस्वस्थ रहने पर शरीर और मन ठीक काम नहीं करते।

ऐसे में बुद्धि भी भ्रमित हो जाती है, जो अनजाने में गलत निर्णय ले लेती है। स्वस्थ मनुष्य सदा चुस्त और फुर्तीला नजर आता है। उसका चेहरा गुलाब की तरह खिला रहता है। उसकी सोच सकारात्मक होती है। वह किसी काम को भी करने में हिचक महसूस नहीं करता है।

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। व्यायाम से शरीर के अंग-प्रत्यंग सक्रिय रहते हैं। वह ठीक कार्य करता है।

व्यायाम अनेक प्रकार से किया जाता है जैसे दौड़ना, घुड़सवारी करना, तैरना, फुटबॉल, कबड्डी खेलना आदि। बड़ी उम्र और बूढ़ों के लिए सबसे उत्तम व्यायाम सुबह-शाम लंबी सैर करना है।

स्त्रियों का घर के काम-काज करने-जैसे झाड़ लगाने, वस्त्र धोने और दही बिलोने से ही अच्छा खासा व्यायाम हो जाता है। इन व्यायामों से मांसपेशियां पुष्ट होती हैं तथा हड्डियां लचीली होती हैं।

स्वास्थ्य विज्ञान के अनुसार, गुणवत्ता की दृष्टि से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि इनके अभ्यास से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति ही नहीं बढ़ती बल्कि कई ऐसे रोगों से भी मुक्ति मिलती है, जिन्हें लोगों द्वारा असाध्य मान लिया गया है।

व्यायाम से शरीर सुडौल व फुर्तीला बना रहता है। इससे काम में जी लगता है, भूख लगती है। कई रोगों से छुटकारा मिलता है। नींद अच्छी आती है। बुद्धि तेज होती है। व्यायाम करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

एक तो इसे प्रतिदिन नियमपूर्वक करना चाहिए, दूसरे अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यायाम हमेशा प्रातःकाल खुली हवा में ही करना चाहिए।

200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise
200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise

यह भी पढ़ें :-

लाल किला पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Lal Kila in Hindi
मुंशी प्रेमचंद पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Munshi Premchand in Hindi
लोहड़ी पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Lohri in Hindi
स्कूल का आखिरी दिन पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on My Last Day of School in Hindi

सबसे अच्छा व्यायाम कौन सा है?

योग करना,साइकिल चलाना और तैराकी करना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता हैI

व्यायाम कितने समय तक करना चाहिए?

90 मिनट से ज्यादा व्यायाम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है।

व्यायाम का क्या महत्व है व्यायाम करने से क्या लाभ होता है?

नियमित व्यायाम करने से मांसपेशियां तो स्वस्थ रहती ही हैं, साथ ही शरीर में खून का बहाव भी बेहतर ढंग से होता है।

व्यायाम कितने प्रकार के होते हैं ?

आयसोमेट्रिक और आयसोटोनिक
एनरोबिक्स – शीघ्र व्यायाम प्रकार
एरोबिक्स – दमसांस वाले व्यायाम प्रकार
चलना
योग करना
खेल, इत्यादि


मै आशा करती हूँ कि  व्यायाम का महत्व पर लिखा यह निबंध ( व्यायाम का महत्व पर  200 – 300 शब्दों में  निबंध,भाषण । 200-300 Words Essay speech on Importance of Exercise in Hindi ) आपको पसंद आया होगा I साथ ही साथ आप यह निबंध/लेख अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा ( Share) करेंगें I

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की  नई ऑफिशियल वेबसाईट है : cbse.nic.in. इस वेबसाईट की मदद से आप सीबीएसई बोर्ड की अपडेट पा सकते हैं जैसे परिक्षाओं के रिजल्ट, सिलेबस,  नोटिफिकेशन, बुक्स आदि देख सकते है. यह बोर्ड एग्जाम का केंद्रीय बोर्ड है.

संघ लोक सेवा आयोग का एग्जाम कैलेंडर {Exam Calendar Of -UNION PUBLIC COMMISSION (UPSC) लिंक/Link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *