हिमालय पर्वत पर 200 – 300 शब्दों में निबंध, भाषण – 200-300 Words Essay speech on Himalaya Parvat in Hindi
हिमालय पर्वत से जुड़े छोटे निबंध जैसे हिमालय पर्वत पर 200 – 300 शब्दों में निबंध,भाषण स्कूल में कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,और 12 में पूछे जाते है। इसलिए आज हम 200-300 Words Essay speech on Himalaya Parvat in Hindi के बारे में बात करेंगे ।
200-300 Words Essay, speech on Himalaya Parvat in Hindi for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12
हिमालय संसार के पर्वतों में सबसे ऊंचा है। इसीलिए इसे पर्वतों का राजा भी कहा जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। हिमालय दो शब्दों से मिल के बना है, हिम-आलय। हिम अर्थात् बर्फ और आलय का अर्थ है घर। इस प्रकार हिमालय का अर्थ हुआ हिम का आलय यानी बर्फ का घर।
यह बहुत विशाल है और इसके अंदर कई घोटियां सम्मिलित हैं, जिनमें से माउंट एवेरेस्ट सबसे ऊंची चोटी है। हिमालय पर हमेशा बर्फ जमी रहती है। यह उत्तर भारत में बहुत दूर तक फैला हुआ है। हिमालय का महत्त्व आदि काल से ही स्वीकार किया गया है। कहा जाता है कि देवों के देव महादेव शिव हिमालय पर्वत पर ही निवास करते हैं। इस पर्वत पर कई हिंदू तीर्थ स्थल भी हैं, जैसे-बद्रीनाथ, केदारनाथ और अमरनाथ आदि।
यहां प्रकृति अपना संपूर्ण वैभव बिखेरती है। हिमालय की सबसे बड़ी घाटी “कश्मीर की घाटी’ है। तभी तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में बहुत ठंड होती है। गर्मियों के दिनों में दूर-दूर से लोग यहां छुट्टियां बिताने आते हैं।
परंतु आज मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए इसकी सुंदरता को नष्ट कर रहा है। यहां के वनों के पेड़-पौधों को काटा जा रहा है। नदियों और अन्य प्राकृतिक स्थानों को गंदा किया जा रहा है। लोगों तक सुख-सुविधाएं पहुंचाने के चक्कर में हम वहां पर्यावरण को हर दृष्टि से प्रदूषित कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रकृति के संतुलन को यदि इसी गति से बिगाड़ा गया, तो उसका प्रभाव नकारात्मक रूप से समूची मानव जाति पर पड़ेगा। इसलिए हमें इनकी रक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाने चाहिए वरना वो दिन दूर नहीं जब हम प्रकृति का यह नजारा खो देंगे।
FAQ
हिमालय कौन से राज्य में है?
हिमालय 12 भारतीय राज्यों (अर्थात् जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, असम के दो जिलों अर्थात् दीमा हसाओ और कार्बी एंगलोंग तथा पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और कालिम्पोंग) में फैला हुआ है I
हिमालय की गोद में बसा राज्य कौन सा है?
हिमालय की गोद में बसा राज्य हिमांचल प्रदेश है I
हिमालय की ऊंचाई कितनी है?
हिमालय की ऊंचाई 8849 मीटर हैI
हिमालय का क्षेत्रफल कितना है?
595,000 km²
भारत का सबसे बड़ा पर्वत कौन सा है?
जम्मू और कश्मीर में स्थित माउंट K2, जिसे गॉडविन-ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।
यह भी पढ़ें :-
मै आशा करती हूँ कि हिमालय पर्वत पर लिखा यह निबंध ( हिमालय पर्वत पर 200 – 300 शब्दों में निबंध,भाषण । 200-300 Words Essay speech on Himalaya Parvat in Hindi ) आपको पसंद आया होगा I साथ ही साथ आप यह निबंध/लेख अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा ( Share) करेंगें I
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की नई ऑफिशियल वेबसाईट है : cbse.nic.in. इस वेबसाईट की मदद से आप सीबीएसई बोर्ड की अपडेट पा सकते हैं जैसे परिक्षाओं के रिजल्ट, सिलेबस, नोटिफिकेशन, बुक्स आदि देख सकते है. यह बोर्ड एग्जाम का केंद्रीय बोर्ड है.
संघ लोक सेवा आयोग का एग्जाम कैलेंडर {Exam Calendar Of -UNION PUBLIC COMMISSION (UPSC) लिंक/Link