चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व और भारतीय नव वर्ष की शुरुआत हो गई हैI इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक हैI नवरात्रि के इन 9 दिनों माँ दुर्गा के विभिन्न स्परूपों की आराधना की जाती हैI
मान्यता है कि इन दिनों में माँ दुर्गा की आराधाना करने से विशेष फल की प्राप्ति निश्चित रूप से होती हैI माँ दुर्गा की आराधना में फूलों का विशेष महत्व हैI
ऐसे में नवरात्रि के अवसर पर राशि के अनुसार माँ दुर्गा को फूल अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैI आइए जानते हैं माँ दुर्गा को प्रिय फूल कौन कौन से है –
नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार माँ दुर्गा को चढ़ाएं फूल मनोकामना पूरी होगी
मेष (Aries):
इस राशि के स्वमी मंगल हैंI मंगल देव का शुभ रंग लाल हैI ऐसे में मेष राशि के व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिएI
वृषभ (Taurus):
इस राशि पर शुक्र ग्रह का अधिपत्य होता हैI शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति माँ को सफेद फूल चढ़ायेI
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि के स्वमी बुध ग्रह हैंI बुध ग्रह का संबंध हरे और पीले रंग से होता हैI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति माँ को पीले या हरे रंग के फूल चढ़ायेI
कर्क (Cancer):
कर्क राशि पर चंद्रमा का अधिकार रहता हैI चंद्र ग्रह को सफेद रंग से संबंध हैI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति माँ दुर्गा की पूजा सफेद कमल या चमेली के फूल से करेंI
सिंह (Leo):
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उनका पसंदीदा रंग नारंगी और लाल हैI इसलिए इस राशि के व्यक्ति माँ को लाल और नारंगी रंग के फूल चढ़ायेI
कन्या (Virgo):
इस राशि के स्वामी बुध हैंI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति को पीले या हरे रंग के फूल चढ़ाना चाहिएI
तुला (Libra):
इस राशि के स्वामी शुक्र हैंI शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति को माँ दुर्गा को सफेद रंग के फूल चढ़ाना चाहिएI
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और मंगल देव को लाल रंग पसंद हैI इसलिए इस राशि के व्यक्ति माँ दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ायेI
धनु (Sagittarius):
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैंI बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद पसंद हैI ऐसे में इस राशि के व्यक्ति माँ को पीले रंग के फूल चढ़ायेI
मकर (Capricorn):
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और उन्हें नीले रंग बेहद पसंद हैI ऐसे में मकर राशि के व्यक्ति माँ दुर्गा को नीले रंग के अपराजिता के फूल चढ़ायेI
कुंभ (Aquarius):
इस राशि पर शनि का अधिपत्य रहता हैI इसलिए कुंभ राशि के जातकों को भी माँ दुर्गा को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिएI
मीन (Pisces):
मीन राशि के भी स्वामी बृहस्पति देव हैंI बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद पसंद हैI ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से माँ दुर्गा की आराधना करनी चाहिएI
यह भी पढ़ें-